दुर्ग धमधा मार्ग पर पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, महिला की मौत

दुर्ग धमधा मार्ग पर पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, महिला की मौत


भिलाई नगर 17 मार्च । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग धमधा रोड पर पैदल जा रही 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाइक चालक द्वारा ठोकर मार दी गई। इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई । मृतका के नाती की रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा बाइक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ईश्वर निर्मलकर पिता रूपराम निर्मलकर उम्र 22 वर्ष ‍निवासी ग्राम ननकटठी थाना नंदिनी नगर निवासी है। ड्राइवरी काम करता है। दादी सेजा बाई पति स्व 0 शांति लाल निर्मलकर उम्र 67 साल निवासी ग्राम ननकटठी थाना नंदनी 15 मार्च को रिस्तेदारी में अपने बडें भाई मून्ना निर्मलकर के घर ग्राम कोडिया गयी थी। जहां से अपने बहन मुन्नी निर्मलकर से मुलाकात करने पैदल पैदल अपने बहन के घर जा रही थी। ग्राम कोडिया के शीतला मंदिर के सामने दुर्ग से धमधा जाने वाले रोड में रात्रि 8/10 बजे करीब पहुची थी। इसी दौरान दुर्ग तरफ से धमधा की ओर जा रहे मो0सा0 स्पेलडर क्रमांक CG25N7753 का चालक अपने मो0सा0 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर दादी सेजा बाई को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट करने से सिर व दाहिना पैर व शरीर के अन्य जगहो में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गया है । प्रार्थी ईश्वर निर्मलकर द्वारा 16 मार्च को की रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस के द्वारा आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध क्र0 – 00/2025 धारा – 281,106(1) बीएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।