BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, ओवैसी को टक्कर देने वाली माधवी गिरफ्तार, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

BJP को बड़ा ही करारा झटका : Leader Madhavi Latha Arrested, ओवैसी को टक्कर देने वाली माधवी गिरफ्तार, सिकंदराबाद में जमकर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 अक्टूबर। हैदराबाद में ओवैसी को टक्कर देने वाली भाजपा नेत्री माधवी लता को गिरफ्तार कर लिया गया है। माधवी ने लोकसभा चुनाव 2024 में असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर दी थी। माधवी लता सिकंदराबाद के मंदिर में हुई तोड़फोड़ के खिलाफ धरना दे रही थीं। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।‌
गौरतलब हो कि दुर्गा पूजा में विसर्जन के बाद देश की कई जगहों से लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। बहराइच के बाद अब तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंदिर में तोड़फोड़ के खिलाफ धरना दे रहे लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी शामिल थीं। तेलंगाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए माधवी लता को गिरफ्तार कर लिया है। माधवी लता की गिरफ्तारी के बाद मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है। उनके समर्थकों ने सिंकदराबाद में हंगामा शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि सिकंदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कई लोगों का आरोप है कि अज्ञात शख्स ने मंदिर में घुसकर पवित्र मूर्ति को खंडित कर दिया है। आरोपी ने मंदिर को भी अपवित्र किया है। स्थानीय लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला पूरे इलाके में आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना देने वाले लोगों में बीजेपी नेता माधवी लता भी मौजूद थीं।