पावर हाउस ओवरब्रिज से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

पावर हाउस ओवरब्रिज से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस


भिलाईनगर, 28 अक्टूबर 2026। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस ओवरब्रिज से कूदकर खुर्सीपार निवासी 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे की है। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव को मरचुरी में रखवाया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि मृतका की पहचान पूनम, पिता हुकुमचंद (21 वर्ष), निवासी अटल आवास, शिवाजी नगर, खुर्सीपार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छावनी पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।