धर्म जागरण पखवाड़ा की शुरुआत देवउठनी एकादशी से कल, खुर्सीपार वार्ड 38 से निकलेगी सुबह पदयात्रा
भिलाई नगर 14 नवंबर । श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन देवउठनी एकादशी के अवसर पर सोमवार 15 नवंबर से किया जा रहा है। पखवाड़ा की शुरूआत खुर्सीपार वार्ड 38, एचएससीएल कालोनी स्थित हनुमान मंदिर से प्रातः 06 बजे की जाएगी। यह पदयात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए गणेश मंदिर पहुंचेगी, जहां पदयात्रा का समापन होगा। इसी कड़ी में शाम 04 बजे रूआबांधा बस्ती से पदयात्रा आरंभ होगी जो रूआबांधा सेक्टर, रिसाली आजाद मार्केट होते हुए हनुमान मंदिर मैत्री नगर पहुंचेगी, जहां पदयात्रा का समापन होगा। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने लघु भारत भिलाई के आमजनों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

