केंद्रीय मंत्री से अतुल ने की हैदराबाद में मुलाकात दीप पर्व की दी शुभकामनाएं
भिलाई नगर 15 नवंबर । केंद्रीय संस्कृति पर्यटन,उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी से हैदराबाद में भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने सौजन्य भेंट की । पर्वत ने उन्हें दीपावली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद लिया। जी. किशन रेड्डी के निवास पर आज ये वही आनंददायक पल की स्मृतियाँ है। समय समय पर अतुल पर्वत केंद्रीय मंत्री से मिलते रहते है।इसके अलावा भिलाई भाजपा संगठन व भिलाई कैन डू के द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मंत्री से आवश्यक निर्देश भी प्राप्त किए गए। ताकि क्षेत्र में आम जनों के हित में समाज सेवी संस्था द्वारा कार्य किए जा सके।

