सेक्टर-5 में ताला तोड़ नगदी और लाकर की चाबी ले गए चोर, साजा से लौटने पर खुलासा

सेक्टर-5 में ताला तोड़ नगदी और लाकर की चाबी ले गए चोर, साजा से लौटने पर खुलासा


सेक्टर-5 में ताला तोड़ नगदी और लाकर की चाबी ले गए चोर, साजा से लौटने पर खुलासा

भिलाई नगर, 16 नवंबर। टाउनशिप के सेक्टर-5 में 14-15 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने सूने मकान को निशाना बनाया और भीतर प्रवेश कर 25 हजार नगद, तीन हाथ घड़ी और बैंक लाकर की चाबी ले निकल भागा। कल शाम गृह ग्राम से लौटे संयंत्र कर्मी ने कोतवाली थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

पुलिस ने बताया कि बीएसपी कर्मी 52 वर्षीय प्रकाश सिंह ठाकुर 2डी, स्ट्रीट 16 सेक्टर-5 निवासी ने बताया कि 13 नवंबर की शाम साढे़ 5 बजे वो अपने गृहग्राम केंवतरा साजा के लिए निकल गए थे। घर पर कोई नहीं था। कल दोपहर वापस सेक्टर 5 लौटे तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो बेडरुम मे रखी आलमारी का ताला भी टूटा हुआ है और सभी सामान बिखरा मिला। आलमारी के लाकर मे रखे लगभग 25 हजार रुपये, तीन नग हाथ घड़ी एवं बैंक आफ बड़ोदा सेक्टर 10 के लाकर की चाबी कोई अज्ञात चोर ले गया। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।