नगर निगम भिलाई का सफाई कर्मी गिरा नाली में, हुई मौत, 112 ने मौका स्थल पहुंचकर नाली से निकाला शव

नगर निगम भिलाई का सफाई कर्मी गिरा नाली में, हुई मौत, 112 ने मौका स्थल पहुंचकर नाली से निकाला शव


नगर निगम भिलाई का सफाई कर्मी गिरा नाली में, हुई मौत, 112 ने मौका स्थल पहुंचकर नाली से निकाला शव  

भिलाई नगर 16 नवंबर। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आज शहीद भगत सिंह चौक जूनवानी रोड कोहका भिलाई कमलापति बिल्डर्स ऑफिस के सामने की नाली में भिलाई नगर निगम सफाई कर्मचारी के शव को निकाला गया। परिजनों ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की शिनाख्त दिलीप वर्मा 35 वर्ष वार्ड नंबर 7 में सफाई कर्मचारी के रूप में की है स्मृति नगर पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज वैष्णव ने बताया कि वेद प्रकाश साहू कमलापति बिल्डर्स कर्मचारी की नजर मृत व्यक्ति के ऊपर पड़ी जो कि नाली में पड़ा हुआ था । जब वह दुकान के अंदर पहुंचे तो उन्हें नाली में  व्यक्ति नजर आया जब उन्होंने उसके ऊपर पानी फिकर चेहरे से गंदगी को हटाया तो स्पष्ट हुआ कि नाली में पड़ा व्यक्ति की मौत हो चुकी है । उसके द्वारा 112 को सूचित किया गया।  तब मौके पर 112 पुलिस पहुंची मृत व्यक्ति को निकाला गया । उसकी पहचान भिलाई नगर निगम सफाई कर्मचारी दिलीप वर्मा उम्र 35 वर्ष गौतम नगर सुपेला शिव मंदिर के पास  के रूप में हुई। घटना सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 के मध्य की बताई जा रही है पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति नशे का आदी था संभवत शराब के नशे में नाली में गिर जाने के कारण उसकी मौत हुई है।