भिलाईनगर, 25 सितंबर। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के उपाध्यक्ष मोहन राव की माता श्रीमती पार्वती राव का बीती रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार कुरूद मुक्तिधाम में आज 25 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे कर दिया गया। वे लिंग राजू, गोपाल कृष्णा, शोभना सहित भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गई। न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

