सिविक सेंटर में शराब खरीद लौटा तो चोरी हो चुकी थी स्कूटर, कोतवाली में जुर्म जर्ज
भिलाई नगर, 17 नवंबर। तीन माह पहले सिविक सेंटर में अपनी स्कूटर खड़ी कर शराब खरीदने गए व्यक्ति की स्कूटर किसी ने पार कर दी। इस चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाना में कल शाम पीड़ित ने ननकट्ठी से आकर करवायी है। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस ने बताया कि ननकट्ठी निवासी 55 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर ननकट्ठी मे ही बस स्टैंड मे होटल व्यवसायी हैं। वो 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर रिसाली सेक्टर अपनी बहन के घर आए तथा पत्नी शोभा ठाकुर की एक्टीवा स्कूटर सीजी 07 बीडी 1559 से सिविक सेंटर देशी शराब दुकान में शराब खरीदने के लिये रुके। अपने वाहन को अपना सुपर बाजार के सामने खड़ी कर लगभग 11 बजे वो शराब खरीदने गये और 15 मिनट बाद शराब खरीदकर वापस आये तो देखा जिस स्थान पर वाहन खड़ी किया था वहां एक्टीवा नहीं मिली।

