रवेलीडीह में हार जीत का दांव लगवा रहा आरोपी नगदी समेत पकडा़या
भिलाई नगर, 17 नवंबर। नंदिनी पुलिस ने समीपस्थ ग्राम रवेलीडीह पानी टंकी के पास अवैध रूप से रूपये का दांव लगवा कर सट्टा पट् लिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मौके पर जाकर छापा मार कार्यवाही करने पर सट्टा खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। मौके पर सहीर खान पिता स्व. बी मोहम्मद (45 वर्ष) निवासी ग्राम रवेलीडीह थाना नंदिनी नगर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 3 नग सट्टा पर्ची, नगदी 1930 रूपये जब्त किया गया है। आरोपी सहीर खान के खिलाफ थाना नंदिनी नगर में धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

