होटल के सामने खड़ी बाइक चोरी, किराना संचालक ने लिखाई रिपोर्ट

होटल के सामने खड़ी बाइक चोरी, किराना संचालक ने लिखाई रिपोर्ट


होटल के सामने खड़ी बाइक चोरी, किराना संचालक ने लिखाई रिपोर्ट 

भिलाई नगर, 19 नवंबर। ननकट्ठी मेन रोड स्थित होटल के सामने से दिनदहाडे़ किसी अज्ञात ने बाइक पार कर दी। बोडे़गांव किराना दुकान संचालक की रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि बोडे़गांव स्थित किराना दुकान संचालक श्यामसुंदर देवांगन का भाई सौरभ उसकी पैसन प्लस बाइक सीजी 07 एलडी 1250 लेकर गया और कल साढ़े 12 बजे ननकट्ठी में ओमप्रकाश के होटल के सामने खड़ी कर चाबी भाई ओमप्रकाश को दे पैदल घर लौट आया था। रात को होटल बंद करने के बाद घर जाने के लिए ओमप्रकाश का ध्यान बाइक पर गया तो बाइक सामने नहीं थी। आसपास पता तलाश के बाद नंदिनी थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज  करवायी है।