बीच सड़क बाइक अड़ा रास्ता रोका, मना किया तो घर पर पथराव

बीच सड़क बाइक अड़ा रास्ता रोका, मना किया तो घर पर पथराव


बीच सड़क बाइक अड़ा रास्ता रोका, मना किया तो घर पर पथराव 

भिलाई नगर, 19 नवंबर। बीच सड़क मोटर सायकल खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे युवक को बाइक हटाने कहने पर वह गाली गलौज करने लगा और जिस व्यक्ति ने उसे रास्ते से बाइक हटाने कहा, पत्थर मार उसके घर की खिड़की का कांच तोड़ दिया। कल रात हुई इस घटना की रिपोर्ट मोहन नगर थाना में दर्ज करवायी गई है। 

पुलिस ने बताया कि सरस्वती ज्ञान मंदिर के सामने, कादम्बरी नगर निवासी 62 वर्षीय कुलदीप सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं। कल रात लगभग पौने 10 बजे घर लौट रहे थे तभी उनकी स्ट्रीट में बग्गा प्रोविजन स्टोर्स के सामने रोड पर एक लड़का अपनी मोटर साइकल को बीचो बीच खड़ी कर बैठा मोबाइल में बात कर रहा था। उसे कुलदीप ने रास्ते से गाड़ी हटाने कहा तो वह दादागिरी करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। युवक ने कहा कि तू बहुत बात कर रहा है, देख मैं तुझे अभी मजा चखाता हूं। अपने साथियो को बुलाकर लाता हूँ वो तुम्हे जान से मार देंगे इतना बोल वह चला गया। थोड़ी देर में वही लड़का कुलदीप के घर में पत्थर मार खिड़की का कांच तोड़ दिया। उस लड़के को और उसकी मोटर साइकल को देख कुलदीप ने पहचानने की बात पुलिस को कह कर देर रात रिपोर्ट दर्ज करवायी है।  मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 427, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।