भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में ली बूथ कमेटी की बैठक

भिलाई नगर 21 नवंबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन कमेटी के प्रभारी गिरीश देवांगन, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की अध्यक्षता में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक काग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर के अध्यक्ष नदकुमार कश्यप के द्वारा आयोजित वार्ड क्र 10 इस्लाम नगर एवं वार्ड क्रमांक 9 गौतम नगर में बूथ कमेटियों की आवश्यक बैठक ली गई। जिसमें बूथ अध्यक्षों से बूथ कमेटियों की जानकारी पर विस्तृत चर्चा हुई।


