भिलाई में बुजुर्ग ने स्पीड पोस्ट एप पर की लाइव ट्रैकिंग, खाते से गायब हुए 78000

भिलाई में बुजुर्ग ने स्पीड पोस्ट एप पर की लाइव ट्रैकिंग, खाते से गायब हुए 78000


🔴 भिलाई नगर थाने में दर्ज हुई FIR

भिलाई नगर 10 सितंबर। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग स्पीड पोस्ट का ऑनलाइन ट्रैकिंग करते हुए 78000 की ठगी का शिकार हो गया। रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि वरुण कुमार श्रीवास्तव पिता स्व.राजमंगल प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 69 साल सेक्टर 07 सड़क  41 क्वाटर 01 ए भिलाई  का निवासी है। 4 सितंबर को वरुण कुमार अपने मोबाईल से गुगल से स्पीड पोस्ट का लाईव ट्रेकिंग करने के लिये एक एप डाउन लोड किया था। जिसमे वरुण कुमार अपने स्पीड पोस्ट डाक का लाईव ट्रेकिंग नंबर EM362998633IN  को ट्रेस किया तो एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि हडपसर पुणे मे उक्त डाक पेंडिंग है बोलकर अलग अलग नंबर से वाट्सअप काल करके वरुण कुमार को मोबाईल पर लिंक भेजकर आईसीआईसीआई. बैंक के खाते से कुल 78000 रुपये की आनलाईन ठगी किया है।

वरुण कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर 318(4) बीएनएस. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है |