सरकारी स्कूल की 288 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

सरकारी स्कूल की 288 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल


सरकारी स्कूल की 288 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

नई दिल्ली, 22 नवंबर। तेलंगाना से यह डराने वाली खबर सामने आई है। कल तेलंगाना के खम्मम जिले के सरकारी रेजीडेंशियल स्कूल की 288 छात्राओं में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वायरस फैलने की जानकारी मिलने पर छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंचे और प्रशासन से उनकी बच्चियों को घर भेजने की अपील की। 

स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षकों सहित सभी स्कूली छात्राओं और कर्मचारियों के सामूहिक कोविड टेस्ट करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि इस रेजीडेंशियल स्कूल में लगभग 575 विद्यार्थी हैं। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन किया और संक्रमित छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा से आई जानकारी भी डरा रही है, दरअसल नोएडा में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। एक ही दिन एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत कोरोना के आठ मामले सामने आए हैं। इसमें दो साल का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पूरे देश की बात करें तो सोमवार को कोरोना के राहत भरे आंकड़े सामने आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 8 हजार 488 नए केस आए। ये आंकड़ा 538 दिन में सबसे कम हैं। 24 घंटे में 12 हजार 510 लोग ठीक हुए तो 249 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 18 हजार पहुंच गई है।