सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 सितंबर। मंत्रालय कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में तीन पैनलों के 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए। इनमें अध्यक्ष के लिए 4, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 5, कोषाध्यक्ष के लिए 3 एवं सदस्य के लिए पांच दावेदार हैं। आज नामांकन पर्चों की जांच की जाएगी। उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। कल से प्रचार अभियान शुरू होगा। और मतदान 17 सितंबर को कराया जाएगा।

