अमेजॉन कंपनी एवं टैक्सटाइल्स, फुटवियर पर जीएसटी दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ सीआईआई एवं चेंबर का धरना कल
दुर्ग 23 नवंबर । कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आवाहन पर अमेजॉन कंपनी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होना एवं टेक्सटाइल एवम फुटवियर पर जीएसटी की दरों में की गई वृद्धि के विरोध स्वरूप कल व्यापारियों द्वारा दुर्ग मजार के पास पुराना बस स्टैंड में दोपहर को धरना दिया जाएगा।
दुर्ग भिलाई के व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन कर अमेजॉन कंपनी द्वारा कमीशन के लालच में भारतीय इ कॉमर्स प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर प्रतिबंधित गाँजा बेचे जाने एवं विस्फोटक बनाने की सामग्री जिसके विक्रय पर बैन लगा है को पुलवामा अटैक में बने विस्फोटक के लिए रसायन ऐमज़ान से ख़रीदा गया था। जानकारी शासन के पास है । इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है । सुप्रीम कोर्ट द्वारा जाँच का आदेश दिए जाने के बाद भी जाँच नहीं हुई है। इसलिए कल देश भर के व्यापारी अपने अपने शहर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
साथ ही टेक्सटाइल एवम फुटवियर पर जीएसटी की दर 5% से 12% के जाने के नोटिफिकेशन होने पर हम समस्त व्यापारी पुरजोर विरोध करते हैं ।
केंद्र सरकार के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह करते हैं कि जीएसटी की दरों में की जाने वाली वृद्धि को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और ड्रग माफिया अमेजॉन के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए । अमेजॉन के पास नशीली दवाओं के सप्लाई के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद अब तक कड़ी कार्यवाही नहीं होना भी अनेक संदेहो को जन्म देता है। देश का व्यापारी वर्ग अमेजॉन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता है ।
टीम कैट दुर्ग अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी भिलाई अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन एवं टीम चेंबर के दुर्ग अध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा एवं भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा द्वारा शहर के सभी प्रबुद्ध व्यापारियों से इस शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते है।
सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि 24 नवंबर को दुर्ग मजार (पुराना बस स्टैंड )के पास दोपहर 2:30 बजे धरने में शामिल होंगे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कडी कार्यवाही की मांग करेंगे ।

