जल संसाधन सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, मेरिट लिस्ट भी घोषित

जल संसाधन सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, मेरिट लिस्ट भी घोषित


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 05 सितंबर। जल संसाधन सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। व्यापमं ने यह परीक्षा 20 जुलाई को परीक्षा आयोजित की थी। सिविल के टॉपर ने 100 में से 80.250 का स्कोर हासिल किया है, जबकि इलेक्ट्रिकल /मैकेनिकल के टॉपर को 83 अंक मिला है।

परीक्षा में पूछे गए 3 प्रश्न विलोपित किए गए और एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तरों को मान्य किया गया।

इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ में 105 सिविल और 16 विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियरों की नियुक्ति होनी है। सिविल परीक्षा में 11121 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल परीक्षा में 4694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों शाखाओं की प्राप्तांकों सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।