भाजपा कार्यसमिति की बैठक कल, नगरी निकाय चुनाव रहेगा प्रमुख मुद्दा, प्रदेश महामंत्री होंगे शामिल
भिलाई नगर 23 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित भाजपा कार्यालय में 24 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इसी बैठक के साथ में भिलाई जिला में होने वाले आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर भी बैठक रखी गई है। जिसमे प्रमुख रूप से भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भूपेंदर सिंह सवन्नी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय भाजपा भिलाई जिला के प्रभारी संतोष बाफना जामुल नगर पालिका के चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा सहित सभी निकायों के भाजपा के चुनाव प्रभारी उपस्थित होंगे । सभी प्रभारीगण भिलाई जिला में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे।

