निर्माणाधीन अस्पताल के परिसर में चौकीदार की हत्या, चार पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ, डी मार्ट के समीप की घटना


निर्माणाधीन अस्पताल के परिसर में चौकीदार की हत्या, चार पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ, डी मार्ट के समीप की घटना

दुर्ग 24 नवंबर । मोहन नगर थाने के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर डी मार्ट के समीप निर्माणाधीन अस्पताल आरोग्यम के चौकीदार का शव आज सुबह परिसर में मिला। जिसके शरीर में सिर, कान एवं चेहरे में चोट के निशान मिले हैं । पुलिस द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। 4 – 5 निर्माण कार्य में संलग्न मजदूरों को पकड़ कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि नेशनल हाईवे रोड पर डी मार्ट के समीप निर्माणाधीन अस्पताल आरोग्यम के चौकीदार का शव आज सुबह निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में पड़ा हुआ था। सूचना पर से पुलिस घटनास्थल पहुंची। मृत चौकीदार के शरीर में सिर कान एवं चेहरे में चोट के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है।

घटना के संबंध में मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक चौकीदार सन्नी जॉन पिता ए टी जॉन रिसाली का रहने वाला था । 1 नवंबर से ही इस निर्माणाधीन अस्पताल में चौकीदारी का कार्य शुरू किया था। आज सुबह सुपरवाइजर सूरज सिंह ने 8:30 बजे के करीब घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर से घटनास्थल पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मोहन नगर पुलिस द्वारा फिलहाल इस मामले में 4 से 5 मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कल रात को चौकीदार की ड्यूटी रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक  थी । जिसके कारण कल रात्रि घर से खाना खाने के पश्चात समय पर चौकीदार अस्पताल पहुंच गया था। संदिग्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस अपनी तफ्तीश में जुट गई है

,