पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के अंतर्गत भिलाई 3 में किया गया चौपाल कार्यक्रम
भिलाई नगर 25 नवंबर । भिलाई 3 वार्ड 17 शांति नगर तथा गाम् पंचायत औधी मे छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के चौपाल कार्यक्रम आज आयोजित किया गया ।

बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि महिलाएं अधिक रुप से परिवार नियोजन अंतर्गत नसबंदी आपरेशन कराती है। पुरुषों मे भांँति गलत अफवाह के कारण नसंबदी नही कराते है। पुरूष समझते है परिवार का मुखिया हू कमाने वाला एक अकेला हू। नसंबदी बाद शारिरिक कमजोरी आ जाएगी तो परिवार का क्या होगा यदि बच्चे अचानक नही रहे तो उनका वंश कौन नही बढ सकेगा । इस संदर्भ मे चौपाल के माध्यम से उनकी गलत फहमी दूर किया गया है। पुरूष नसबंदी के बाद शारीरीक कोई कमजोरी नही आती है । पुरूष अपने समस्त कार्य पूर्व के भांति कर सकता है खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा ने बताया कि शासन अभी जागरूक करने 21 से 28नवंबर तक पखवाड़ा हर उप स्वास्थ्य केंद्र ओर हेल्थ एंड वेल्लेश सेंटर मे होगा उसके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीठ व पाटन मे प्रत्येक सोमवार व बुधवार को नसंबदी शिविर होगा । पुरुषों को प्रोत्साहन राशि 3000 शासन देगी वही पुरुषों को नसबंदी हेतु प्रेरित करने वालो को 400 सहयोग राशि शासन देगी । कार्यक्रम मे गामीण स्वास्थ्य संयोजिका नीना चक्रवर्ती , जागृति वर्मा,हिमांशु, सरपंच प्रेमलता ठाकुर, सचिव खूबचंद ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तृप्ति ,नैनबाई, तामेशवरी टंडन मितानिन डहरिन यादव व कुमुद ठाकुर उपस्थित हुए कार्यक्रम मे प्रेमनंद ने वर्ष 2005 मे पुरुष नसबंदी कराया ओर वर्तमान मे अभी तक कोई कठिनाई नही हुएँ अपना अनुभव बताया है
