लेजर लाइट की चमक के साथ तेज आवाज में बजा रहा था DJ, पहुंच गई पुलिस

लेजर लाइट की चमक के साथ तेज आवाज में बजा रहा था DJ, पहुंच गई पुलिस


🔴 गोंदिया महाराष्ट्र से लाया हुआ डीजे एवं वाहन जप्त

दुर्ग, 27 अगस्त। तेज साउंड एवं लेजर लाईट लगाकर डीजे बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। डीजे एवं वाहन को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि 25 अगस्त की रात्रि गणेशोत्सव समिति केलाबाड़ी दुर्ग के द्वारा जेल तिराहा से सुराना काॅलेज चौक तक रैली निकाला गया था। जिसमे समिति के सदस्यो द्वारा अवैध रूप से डीजे लगाकर आम रोड़ दुर्ग पर अत्यधिक तेज आवाज एवं लेजर लाईट लगाकर शासन के द्वारा निर्धारित पैमाने से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर बाजे गाजे के साथ रैली निकाली गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर (भा.पु.से.) के द्वारा मौके पर पहुचकर थाना प्रभारी पद्मनाभपुर को डीजे संचालक के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं डीजे जप्त करने का निर्देश दिया गया। जिस पर थाना प्रभारी पद्मनाभपुर के द्वारा डीजे संचालक पवन राहंगडाले पिता प्यारे लाल राहंगडाले, उम्र-34 वर्ष, पता मुड़ीपार पोस्ट डाकनी थाना गंगाझरी, जिला गोंदिया, (महाराष्ट्र) के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत कार्यवाही करते हुए डीजे वाहन को जप्त की गई है तथा इस्तगासा क्र. 02/2025 धारा 15 छ0ग0 ध्वनि विस्तारक अधिनियम की कार्यवाही कर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया है।थाना पद्मनाभपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र के समस्त डीजे संचालको का थाने में मीटिंग संचालित कर शासन प्रशासन के दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करने की समझाईश दी गई है एंव गणेश पंडालो में डी0जे0 के संचालन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की समझाईश दी गई है।