वाहन चोर गिरोह के साथ 14 खरीददार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने की कार्यवाही

वाहन चोर गिरोह के साथ 14 खरीददार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने की कार्यवाही


🔴15 लाख कीमत के डेढ़ दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहन जप्त

दुर्ग 26 अगस्त। सशक्त एप के माध्यम से मोहन नगर पुलिस को वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र एवं अन्य थाना क्षेत्र से चोरी की डेढ़ दर्जन से ज्यादा दुपहिया बरामद की गई है।

2 नाबालिक बालक एवं आरोपी द्वारा अपने शौक पूरा करने के लिए मोटर सायकिलों की चोरी करते थे। 02 विधि से संघर्षरत बालक एवं 01 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। चोरी के वाहन खरीदने वालों के विरूद्ध भी की गई कार्यवाही की गई।आरोपियों से कुल 19 नग मोटर सायकल, जिसमें 10 एक्टिवा, 09 दोपहिया मोटर सायकल बरामद गई।।कुल कीमती 15 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि दुर्ग जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिले के सभी अनुभाग स्तर पर आरोपियों की धर पकड़ एवं चोरी गई वाहन की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई थी*। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही *”सशक्त एप”* अंतर्गत लावारिस वाहन एवं चोरी की गई वाहनों को सर्च कर दुर्ग अनुभाग के गठित टीम के द्वारा लगातार माल मशरूका एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 लड़के संदिग्ध हालत में होने एवं पूर्व में मोटर सायकल में चालान होने की सूचना पर ग्रीन चौक के पास जाकर उक्त तीनों को पकड़कर पूछताछ किये जो पूछताछ में बताये कि आज से करीबन 04 माह पूर्व से अभी तक कुल 19 दोपहिया वाहन एवं मोटर सायकल को चोरी किये है। चोरी के वाहन को तुरंत चोरी करने उपरांत विधि से संघर्षरत बालको के द्वारा अपने परिचितों के माध्यम से कम कीमत में बेच दिया करते थे एवं खरीददार द्वारा यह जानते हुए कि गाड़ी चोरी की है, बिना नम्बर की है, बिना कागजात की है, खरीद लिया करते थे। कुल 14 खरीददारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में गठित टीम के सउनि. चंद्रशेखर सोनी, प्र. आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर मरकाम, आरक्षक गजेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है*। जप्त की गई मोटर सायकलों की सूची पृथक से संलग्न की गई।