नंदिनी क्षेत्र में हुई चाकू बाजी एक की मौत, दूसरा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

नंदिनी क्षेत्र में हुई चाकू बाजी एक की मौत, दूसरा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार


🔴 ढाबा संचालक से उधारी के रुपए मांगना युवकों को पड़ा महंगा

भिलाई नगर 25 अगस्त। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि हुई चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। नंदिनी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

नंदिनी नंदिनी पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त की रात्रि करीबन 20.30 बजे संदेश गुप्ता पिता द्वारिका गुप्ता निवासी अहिवारा अपने मित्र मोह0 जसीम के साथ अहिवारा स्थित बिहार ढाबा गये। ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय को पूर्व में दिये उधारी पैसो को वापस मांगने लगे। इस पर आशुतोष कुमार उपाध्याय आक्रोशित हो गया और संदेश गुप्ता से कहा कि पैसा नही दूंगा जो उखाडना है उखाड लो। बोलकर लडाई झगडा करने लगा। जिसे मना करने पर और उग्र होकर आशुतोष कुमार उपाध्याय के द्वारा संदेश गुप्ता एवं बी बचाव कर रहे संदेश गुप्ता के दोस्त मोहम्मद जसीम के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु स्पर्श स्पेशलिस्ट अस्पताल भिलाई में उनके परिजनो द्वारा भर्ती कराये है। जहा उनकी स्थिति गंभीर होने से एवं लगातार बिगडने से ICU में रखकर उनका उपचार कराया जा रहा है। घायल मोहम्मद जसीम की स्थिति और खराब हो जाने पर इलाज के लिए उसे परिजन रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले गए थे। जहां उसे इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। जबकि संदेश गुप्ता का इलाज स्पर्श अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना कल के रात्रि करीबन 10.30 बजे ससुर द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने फोन अपने दामाद मुकेश गुप्ता को दी गई।
देर रात्रि 11:45 के करीब प्रार्थी मनोज कुमार गुप्ता पिता तुलसी प्रसाद गुप्ता उम्र 45 साल साकिन जोन 3, मस्जिद के पास, खुर्सीपार साला संदेश गुप्ता एवं उसके मित्र मोह0 जसीम को आशुतोष कुमार उपाध्याय के द्वारा जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला किए जाने की रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा आरोपी आशुतोष कुमार उपाध्याय के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।

नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि नंदिनी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी आशुतोष कुमार उपाध्याय को हत्या के इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।