दुनिया भर में ओमीक्रॉन की दहशत, तीन विदेशी के भारत में संक्रमित पाए जाने से दहशत, एअरपोर्ट पर एलर्ट जारी
मथुरा, 29 नवंबर। कान्हा की नगरी मथुरा-वृन्दावन में यूं तो कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह से समाप्त हो गया था, लेकिन दुनिया भर में कोविड-19 के नए ओमीक्रॉन वेरिएंट को लेकर नई चिंता के बीच यहां भी 3 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की वापसी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी देते हुए कोविड-19 विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव ने बताया कि तीन विदेशी महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिनकी पहचान मारिया देसम परादोस (47 साल), डुमोलिन फ्रेडरिक आर्मंड (44 साल) और उगने दौकाइट (30 साल) के रूप में हुई है। ये लोग पंद्रह दिन की यात्रा पर वृंदानवन आईं थीं और वापसी से पहले उन्होंने कोविड-19 जांच करवायी। उनमें से एक शनिवार को और दो रविवार को संक्रमित मिली हैं। तीनों के संपर्क में आये 44 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं हालांकि ये महिलाएं कोरोना के किस वेरिएंट से संक्रमित हैं इस बारे में पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है।
कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं तीनों महिलाएं यूरोपीय देशों की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अपने देश जाने पर महिलाओं ने कोविड टेस्ट कराया था, तभी उनके कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई। कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के मद्देनजर यूपी में लखनऊ सहित विभिन्न इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन का निर्देश दिया है। इसके तहत अब हर यात्री की थर्मल स्क्रैनिंग की जाएगी और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आठ दिनों के आइसोलेशन का भी पालन करना होगा।
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीभय और घरेलू टर्मिनल पर सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाए. उन्होंरने कहा कि अंतरराष्ट्री य टर्मिनल पर सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर और घरेलू टर्मिनल पर लक्षणयुक्तन पाये गये यात्रियों की आरटी पीसीआर जांच निःशुल्क कराई जाए। उन्होंंने अंतरराष्ट्रीनय टर्मिनल पर पर सभी यात्रियों के आगमन पर उनका नाम, मोबाइल नंबर, स्थानीय पता और अंतिम गंतव्य का पूर्ण विवरण अंकित करने को कहा है और यह भी हिदायत दी है कि सभी अंतरराष्ट्री य यात्रियों के लिए आठ दिनों के लिए घर में पृथक-वास का अनुपालन करने के लिए सूचित कर दिया जाए. आठ दिनों बाद इन अंतरराष्ट्री य यात्रियों का निशुल्क पुन: आरटी पीसीआर जांच की जाएगी. अगर जांच पॉजीटिव आए तो प्रोटोकॉल के अनुरूप उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

