फूलो देवी, छाया वर्मा सहित 12 सांसद राज्यसभा से सस्पेंड, शिवसेना-टीएमसी के भी शामिल
नई दिल्ली, 29 नवंबर। संसद के मॉनसून सत्र में 11 अगस्त को हुए हंगामे को लेकर शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन आज बड़ी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस, शिवसेना, टीएमसी, सीपीआई और सीपीएम के कुल 12 सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। संसद के मॉनसून सत्र में 11 अगस्त को हुए हंगामे को लेकर शीतकालीन सत्र के पहले दिन बड़ी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस, शिवसेना, टीएमसी, सीपीआई और सीपीएम के कुल 12 सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। इन 12 सांसदों में 6 कांग्रेस से, 2 शिवसेना, 2 टीएमसी और एक-एक सांसद सीपीआई और सीपीएम के हैं।
निलंबित सांसदों में सीपीएम के इलामारन करीम, कांग्रेस के फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, आर बोरा, राजामणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और खिलेश प्रसाद सिंह, सीपीआई के बिनोय विस्वम, तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन और शांता छेत्री, शिवसेना के प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई को भी इस सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

