सुपेला बाजार में चाकू लहरा भयभीत कर रहा था आदतन आरोपी, भेजा गया जेल

सुपेला बाजार में चाकू लहरा भयभीत कर रहा था आदतन आरोपी, भेजा गया जेल


भिलाई नगर 17 अगस्त। थाना सुपेला पुलिस ने धारदार चाकू दिखाकर आमजन को डराने धमकाने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत की गई कार्यवाही की गई। आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी अपराध दर्ज है। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि चुड़ी लाईन सुपेला के पास एक युवक चाकू दिखाकर लोगो को डराने धमकाने की मुखबिर की सूचना पर घेराबदी कर आरोपी को पकड़कर नाम पुछने पर हरजित सिंह बताया। जिसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

अपराध क्रमांक 974/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि मोति लाल खुरसे आरक्षक सुर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपुत, का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:- हरजित सिंह पता न्यु बसंत टाकीज के।पास प्रगति नगर केम्प 01 थाना छावनी जिला दुर्ग,