🔴 म्यूजिक का साउंड बढ़ाने को लेकर किया था विवाद
भिलाई नगर 17 अगस्त। होटल मैनेजर के सिर पर बियर की बॉटल मारकर जानलेवा हमला करने वाले को वैशाली नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। होटल सेंटर प्वाइंट की घटना में म्यूजिक सिस्टम का आवाज नही बढाने पर आरोपी द्वारा भी बात किया गया था।चंद घंटे के अंदर आरोपी पुलिस की गिरफ्त आ गया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 16 अगस्त को थाना वैशाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सद्भावना चौक चिल्ली पेपर बार के पास होटल सेंटर प्वाईंट में मारपीट हो रही है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल होटल चिल्ली पेपर बार के पास होटल सेंटर प्वाईंट पहुॅची। जहॉ चिल्ली पेपर बार के पास होटल सेंटर प्वाईंट के मैनेजर नंदन सिंह को आरोपी विशु साहू द्वारा बियर के बॉटल से जान से मारने की नियत से सिर पर मारकर गभीर चोट पहुंचाई। मौके पर 0/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस का अपराध घटित होने पर देहाती नालसी लिया गया। बाद थाना वापस आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी विशु साहू को तत्काल पकड़ कर थाना वैशाली नगर लाकर अपराध के संबंध में मेमोरण्डम कथन लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में होटल चिल्ली पेपर बार में अपने दोस्तो के साथ शराब पीने व खाना खाने गये थे। जहॉ पर बार कर्मचारी से म्युजिक के साउण्ड को बढ़ाने दो से तीन बार बोलने पर भी बार कर्मचारी द्वारा साउण्ड को नही बढ़ाते हुये होटल के मैनेजर नंदन सिंह के पास जाकर म्युजिक बढ़ाने की बात को बता रही थे कि आरेापी विशु साहू द्वारा होटल के मैनेजर नंदन सिंह के सिर पर बियर की बॉटल से प्राण घातक हमला कर दिया। अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी विशु साहू* साकिन कृष्णा नगर गणेश चौक सुपेला भिलाई को आज गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

