जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 में महाप्रभु को महिला मंडल ने चाँदी के तीन मुकुट किए अर्पित

जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 में महाप्रभु को महिला मंडल ने चाँदी के तीन मुकुट किए अर्पित


भिलाई नगर 17 अगस्त। सेक्टर-6 स्थित जगन्नाथ मंदिर में रविवार को भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण विशेष आयोजन हुआ। उत्कल सांस्कृतिक महिला मंडल की महिलाओं ने मिलकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु को 1.5 किलोग्राम चाँदी से निर्मित तीन भव्य मुकुट अर्पित किए।

मंदिर परिसर में इस अवसर पर धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के मधुर स्वर से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मुकुट अर्पण के समय उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के साथ भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया।

महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि यह अर्पण उनकी सामूहिक श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। उनका मानना है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से ही समाज में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी एकत्र हुए और भगवान के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन में पं. श्री तुषार कान्त माहापात्रा, समिति के अध्यक्ष दिलीप महंती, रविंद्र साहू, संजय साहू सन्यास साहू महिला मंडल के
संजू साहू, अनीता मिश्रा , मिनती रथ, संध्या महापात्र, सरोजिनी पाणिग्रही, नमिता साहू, सायल साहू, झुनू पात्रो, रीना माहंती, पुष्प लताकर, जया साहू, विजयलक्ष्मी साहू, उर्वशी दास, गीतांजलि साहू, गीतांजलि चौधरी, विजयलक्ष्मी पंडा, रीना दास, रेखा दास, पवित्रा मिश्रा, मंजू नाहक, प्राप्ति पाणिग्रही, सविता नाहक, सरिता साहू , ममता मिश्रा, मिनती नायक, मिनती मिश्रा, सुंदरी जैना, मंजू विश्वाल, लीना बिसवाल, मीना राव, रुनु साहू, इंद्राणी पाड़ी, इंदिरा रथ, श्री लता, श्यामली दास, सविता साहू, पूजा साहू, दमयंती साहू, सागरिकारध, पूजा नायक, पुष्पांजलि पंडा, ज्योति पंडा, अंजलि पटनायक, भाग्य दलेई, पूजा माहंती, नमिता त्रिपाठी, गीतांजलि त्रिपाठी, जूली रानी साहू, जोशना मलिक, लुसि नायक, सुषमा साहू, सस्मिता मान्या एवं भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे ।