सर्कुलर मार्केट के ज्वेलर्स को टैंट संचालक ने डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज

सर्कुलर मार्केट के ज्वेलर्स को टैंट संचालक ने डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज


सर्कुलर मार्केट के ज्वेलर्स को टैंट संचालक ने डंडे से पीटा, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 30 नवंबर।  छावनी थाना क्षेत्र में विगत रात्रि पुराने विवाद को लेकर एक ज्वेलर्स से टैंट हाउस संचालक ने जमकर मारपीट की है। रात लगभग 11 बजे मिलन चौक पर हुई इस मारपीट पर आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर ज्वेलर्स को वहां से भगाया। देर रात थाना पहुंच मामले की रिपोर्ट ज्वेलर्स ने दर्ज करवायी है। 

छावनी थाना एसआई रमेंद्र यादव ने बताया कि सर्कुलर मार्केट पावर हाउस स्थित राजीव ज्वेलर्स का संचालक 28 वर्षीय मनीष सोनी बीती रात्रि करीबन 11 बजे दोस्त की शादी पार्टी से बैंकुठधाम से घर लौट रहा था तभी मिलन चौक स्थित राजू टेंट हाउस के सामने प्रदीप टेंट हाउस का संचालक प्रदीप ने पुराने विवाद को लेकर उसका रास्ता रोंका और गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना किया तो प्रदीप ने बांस के डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे मनीष के बांये जांघ में चोट आई है। मनीष को पिटते देख स्थानीय कन्हैया और नेपाली ने बीच बचाव कर उसे वहां से जाने कहा। मनीष की रिपोर्ट पर प्रदीप के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।