कुछ देर में जारी होगी भिलाई भाजपाई उम्मीदवारों की सूची, रात भर मंथन बाद कई नाम पर मोहर, कुछ वार्ड में सहमति का प्रयास
भिलाई नगर, 1 दिसंबर। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं की माथापच्ची लगभग खत्म हो गई है। देर रात तक प्रत्याशियों के नाम चयन को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता मंथन करते रहे और हर वार्ड से नामों का चयन कर एक पैनल तैयार किया है। इसके बाद इसी पैनल प्रत्याशी के नाम का चयन कर भिलाई नगर निगम सहित चरौदा, रिसाली और जामुल की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि भाजपा ने भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से एक-दो वार्ड को छोड़कर शेष वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर प्रदेश संगठन को भेज दिया है, वहां से कुछ देर में लिस्ट जारी की होने की पूरी संभावना है।
गौरतलब हो कि उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर दुर्ग संभागीय समिति की बैठक में चुनाव प्रभारी संतोष पांडेय से लेकर, रिसाली नगर निगम चुनाव के संचालन प्रभार धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष, चुनाव प्रभारी किरण देव प्रदेश महामंत्री, चुनाव सह प्रभारी पुरेन्दर मिश्रा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री मारकंडेय तिवारी, शंकर लाल देवांगन, खिलावन साहू, रिसाली मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, रिसाली मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय शामिल हुए। देर रात हुई बैठक में जिले से भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। उनके द्वारा नाम फाइनल करने को लेकर आपसी चर्चा हुई। बताया जा रहा रहा है कि कई वार्डों में उन नामों को भी पैनल में डाला गया है जिन्होंने उस वार्ड से दावेदारी के लिए आवेदन भी नहीं दिया। ऐसे में प्रत्याशियों में नाराजगी भी दिख रही है। जो पैनल भेजा गया है उसमें वार्ड-1 जुनवानी से राकेश धनकर या योगेश्वर साहू, वार्ड-2 स्मृतिनगर राजीव चौबे, वार्ड-3 मॉडल टाउन से रमेश दादर, वार्ड-4 नेहरू नगर मीरा बोरकर, वार्ड-5 कोसानगर से जेपी यादव या मनोज तिवारी, वार्ड-6 प्रियदर्शनी परिसर से नरेंद्र बांधे, राजमति, वार्ड-7 राधिका नगर से विशाल सिंह, प्रमोद सिंह, मदन सदन और शैलेंद्र, वार्ड-8 कृष्णा नगर से संतोष श्रीरांगे, वार्ड-9 सुपेला से रानीदेवी केशरवानी,
वार्ड-10 लक्ष्मीनगर से दीपक रावना, वार्ड-11 फरीदनगर कोहका से महेश वर्मा, वार्ड-12 गोपाल साहू और कन्हैया सोनी, वार्ड-13 सुमन साहू, अनिता वर्मा, वार्ड-14 ललित मोहन या ऋषि भसीन,
वार्ड-15 आंबेडकर नगर से रिकेश सेन या संतोष मौर्या, वार्ड-16 सुपेला से धनेश्वरी साहू, वार्ड-17 नेहरू भवन से भोजराज सिन्हा, वार्ड-19 राजीव नगर कोहका से रामानंद मौर्या, वार्ड-20 वैशालीनगर से स्मृता दोड़के या प्रमिला सिंह, वार्ड-21 कैलाश नगर कुरुद से रीता सिंह, वार्ड-22 कुरुद बस्ती से नीता वर्मा या लता साहू, वार्ड-23 घासीदास नगर से गायत्री यादव, वार्ड-24 हाउसिंग बोर्ड से सिद्धार्थ सन्नी यादव, वार्ड-26 रामनगर मुक्तिधाम- विजय साहू, संजय साहू, वार्ड-28 प्रेमनगर से अर्चना मनोज यादव या पूजा गुप्ता, वार्ड-29 वृंदानगर से संजय सिंह या अयप्पा राव, वार्ड-30 प्रगतिनगर से सिन्नी डेविड, बबीता भगत, डोंडे सपना, कृष्णा, अनिता सोनी,
वार्ड-32 बैकुंठधाम से लक्ष्मी धर्मेंद्र दिवाकर, श्रीमती प्रकाश कुर्रे, वार्ड-33 संतोषी पारा- धार्मिन सोहन देवांगन,
वार्ड-34 वीर शिवाजी नगर से छोटेलाल चौधरी, वार्ड-35 शारदापारा से रवि साहू, दीपक जंघेल, वार्ड-36. श्यामनगर से विनोद चेलक,
वार्ड-37 पीयूष मिश्रा, मुर्गेश सोनी, अमित सिंह, वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर से निखिलेश शुक्ला, बबलू मिश्रा, हनुमान गुप्ता, वार्ड-39 चंद्रशेखर आजाद नगर से सीमा राय, संगीता वर्मा, वार्ड-45 बालाजी नगर से श्यामसुंदर राव, वार्ड 52 सेक्टर-3 से रिंकू साहू, मिलन, ओंकार, वार्ड-53 से-1 उत्तर से पी. गीता राव, शकुंतला साहू, वार्ड-54 से-1 दक्षिण से रश्मि सिंह, डिंपी, सूर्यकांत पांडेय, आशीष झा, गीता दुबे, वार्ड-55 सेक्टर 2 पूर्व से नूतन साहू, नीलम साहू
वार्ड-56 सेक्टर 2 पश्चिम से जे ललिता श्रीनिवास राव, वार्ड-57 सेक्टर 4 पूर्व से कन्हैया, निर्मला नायडू, दिनेश सिंह, प्रवीण बिस्वाल, वार्ड-59 सेक्टर-5 पूर्व, शिवप्रकाश शिबू, वार्ड-64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 से उपासना साहू, सुमन कन्नौजे, वार्ड-65 सेक्टर-10 सुमन उन्नी, सविता नहक, वार्ड-68 सेक्टर-8 अनिता सिंह, वार्ड-70 हुडको से दिनेश यादव, लल्लन मिश्रा, संजय दानी, राहुल भोसले और रितेश शामिल हैं।

