विश्व एड्स दिवस पर दुर्ग में मानव श्रृंखला बनाकर निकाली गई रैली , एड्स के प्रति जागरुकता लाने को गांव-गांव में कला जत्था के माध्यम से देंगे संदेश

विश्व एड्स दिवस पर दुर्ग में मानव श्रृंखला बनाकर निकाली गई रैली , एड्स के प्रति जागरुकता लाने को गांव-गांव में कला जत्था के माध्यम से देंगे संदेश


विश्व एड्स दिवस पर दुर्ग में मानव श्रृंखला बनाकर निकाली गई रैली , एड्स के प्रति जागरुकता लाने को गांव-गांव में कला जत्था के माध्यम से देंगे संदेश

दुर्ग 1 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस पर एचआईवी-एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को कला जत्था का शुभारंभ सीएमएचओ कार्यालय के सामने किया गया।  विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1  से 15 दिसंबर  तक मनाने विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर के द्वारा किया किया गया। इस मौके पर एड्स जागरुकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस वर्ष विश्‍व एड्स दिवस की थीम “असमानताओं का अंत करें, एड्स का अंत करें, एवं  महामारी का अंत करें “ रखी गयी है।

जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने बताया, “एचआईवी-एड्स के संक्रमण के प्रति हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। एचआईवी-एड्स से ग्रसित मरीजों के साथ सामाजिक भेदभाव को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, जानकारी ही एचआइवी-एड्स का बचाव है। ऐसे में सभी को अपने आस-पड़ोस में लोगों को एचआइवी-एड्स के प्रति जागरूक करना चाहिए। एचआइवी पीड़ित व्यक्तियों को जिला अस्पताल स्थित आइसीटीसी एवं सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में एआरटी सेंटर से जोड़कर निशुल्क दवाईयां प्रदान कर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। एचआईवी-एड्स से ग्रसित लोगों के लिए सारी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही है।“

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली 

जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. शुक्‍ला ने बताया, “विश्व एड्स दिवस की शुरुआत 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे सीएमएचओ कार्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर रैली निकाली गई। रैली को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह एवं जिला एड्स नियंत्रण  अधिकारी डॉ अनिल शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली सी एम एच ओ होते हुए पटेल चौक कचहरी चौक से होते हुए गुजरी इस दौरान नर्सिंग छात्र छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण भी जागरूकता के लिए किया गया। यहां से रैली पुराना बस स्टैंड ऑफिस, इंदिरा मार्केट, पोलसाय पारा एवं नया बस स्टैंड से होते हुए वापस जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। इस रैली आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, टीआई, एनजीओ, एआरटी, एसटीआईओ, एसटीसीएनएसआई पल्स, ब्लड बैंक टीवी एवं करीब तीन सौ की संख्या में नर्सिंग छात्र छात्राएं शामिल हुए।   इसके बाद मुख्य मार्ग पर दोपहर 12 बजे कला जत्था पुरखा के सुरता के कलाकारों के माध्यम से 30 मिनट का नुक्‍कड़ नाटक व नाचा की प्रस्तुति संदेशप्रद गीतों के माध्यम से की गई। एचआईवी-एड्स से जान गंवाने वाले लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पी ओ टी आई अशोक लोध, जिला मीडिया अधिकारी अनीता नयन, देवानंद बंजारे, विमल वर्मा, गणेश निर्मलकर ,ओम प्रकाश साहू राम, अवतार यादव एवं जिला एड्स नियंत्रण कास्ट आफ एवं एनजीओ उपस्थित थे।

60 जगहों में होगा नुक्कड़ नाटक

जिले में एड्स नियंत्रण समिति द्वारा शहरी व ग्रामीण सहित 60 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा। इसमें दुर्ग-भिलाई शहरी क्षेत्रों में 20 चौक चौराहों में जागरुकता कार्यक्रम के लिए नाचा शैली में लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दुर्ग शहरी क्षेत्रों में 1 से 10 दिसंबर तक हर दिन दो जगहों पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति होगी। दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक में 11 से 18 दिसंबर तक 16 गांव में, पाटन ब्लॉक में 19 से 24 दिसंबर तक 12 गांव और धमधा ब्लॉक में 25 से 30 दिसंबर तक 12 चयनित गांवों में नाटक का मंचन होगा।इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि एड्स से कैसे बचाव करें।