भिलाई तीन हत्याकांड में आरोपी सगा भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिलाई तीन हत्याकांड में आरोपी सगा भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल


भिलाई नगर, 10 अगस्त। भिलाई 03 पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटो में ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। पारिवारिक कलह हत्या का कारण बनी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 9 अगस्त की रात्रि 11ः30 बजे प्रार्थी का छोटा भाई आरोपी शरद कुमार ठाकुर और मंझला भाई आपस मे गाली गलौज कर झगडा हो रहे थे। रात करीबन 11ः30 बजे मारपीट होने की आवाज सुन कर प्रार्थी उठ गया और देखा तो प्रार्थी का छोटा भाई शरद कुमार ठाकुर घर मे रखे लकडी फाडने के टंगिया से प्रार्थी के मंझला भाई डामन सिंह ठाकुर के गर्दन मे मार रहा था। टंगिया से मारते देखकर प्रार्थी बीच बचाव करने गया तब भी प्रार्थी के सामने गले मे टंगिया से मारा। जिससे मृतक के गर्दन से खून निकलने लगा। बीच बचाव करते समय अभियुक्त शरद कुमार ठाकुर प्रार्थी को भी टंगिया से मारा जिससे प्रार्थी के पीठ और गाल मे चोट लगा है। मृतक डामन सिंह ठाकुर के गर्दन मे टंगिया से लगे चोट के कारण अचेत हो गया था। उसे उठा कर पानी पिलाया फिर वह सो गया। सुबह सालिक राम देवांगन प्रार्थी के घर आया तब उसे प्रार्थी घटना के बारे मे बताया सालिक राम देवांगन 108 को फोन कर के बुलाया। 108 एम्बुलेंस आने पर प्रार्थी और उस की मौसी मां संतोषी मिलकर मृतक डामन सिंह ठाकुर को ईलाज कराने के लिये शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गये सुपेला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग अस्पताल ले जाने के लिये रिफर करने पर दुर्ग अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में डामन ठाकुर के गर्दन में आई चोट के कारण मृत्यु हो गई। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग कायम कर हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने से उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज के विवेचना टीम के द्वारा त्वरिक कार्यवाही करते हुये *आरोपी शरद कुमार ठाकुर को गिर0 कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।