अविनाश मेडिकल दुर्ग के संचालक के साथ नौकर ने की 70 लाख रुपए की हेरा फेरी

अविनाश मेडिकल दुर्ग के संचालक के साथ नौकर ने की 70 लाख रुपए की हेरा फेरी


🔴 खेल दिया आईपीएल का सट्टा, लगातार 6 साल से कर रहा था गबन

दुर्ग, 10 अगस्त। दुर्ग के थोक दवा व्यवसाय अविनाश मेडिकल स्टोर के संचालक के साथ 25 वर्षों से कार्यरत नौकर के द्वारा हेरा फेरी कर 70 लाख रुपए का गबन किया गया। उक्त राशि को आईपीएल सट्टे में लगा देता था। दवा व्यवसाय अविनाश अग्रवाल की रिपोर्ट पर से मोहन नगर पुलिस के द्वारा आरोपी नरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि अविनाश अग्रवाल पिता स्वर्गीय जगदीश अग्रवाल 62 वर्ष अविनाश मेडिकल स्टोर्स के नाम से शंकर नगर दुर्ग में थोक दवाईयों की दुकान है, तथा छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई तथा अन्य स्थानों पर विगत 40 वर्षों से व्यवसायरत है। संस्थान का कर्मचारी नरेन्द्र सिंह राजपूत (राजू) जो कि विगत 25 वर्षों से कार्यरत था। संस्थान द्वारा विक्रय की गई दवाओं की राशि दवा दुकानदारों से वसूल कर दुकान में जमा करता था तथा एकाऊंट का कार्य भी नरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा किया जाता था। जानकारी प्राप्त हुई कि नरेन्द्र सिंह राजपूत दुर्ग-भिलाई के कई दुकानदारों से हमारे संस्थान के लिए दवा विक्रय की राशि प्राप्त कर उन पर PAID लिखकर स्वयं हस्ताक्षर करता था, परन्तु उक्त राशि दुकान में जमा नहीं करता था। इस तथ्य की जानकारी मिलने पर जब हमने सूक्ष्मतापूर्वक विगत 5-6 वर्षों का क्रय-विक्रय का तथा नरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा जमा की गई राशियों के विवरण का निरीक्षण किया, तब खुलासा हुआ कि कि, नरेन्द्र सिंह राजपूत ने विगत 25 वर्षों में लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपये की राशि का गबन किया है। जब नरेन्द्र सिंह राजपूत से इस संबंध में पूछताछ की गई, तब उसके द्वारा स्वयं राशि गबन किए जाने की बात स्वीकार की है तथा कूटरचित बिल आदि बनाकर प्राप्त गबन की राशि को आई.पी.एल. के सट्टे में खर्च कर देना बताया गया। नरेंद्र सिंह राजपूत के निम्न तरीके से गबन, कूटरचना तथा धोखाधड़ी करता रहा। जिसमें नरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा अन्य संस्थाओं से नगद राशि वसूल कर PAID लिखना, परन्तु राशि संस्था में जमा न करना। उक्त राशि को उसने न तो फर्म के खाते में जमा किया, न ही उसे किसी वित्तीय रिकार्ड में दर्ज किया। आरोपी नरेन्द्र सिंह राजपूत ने रिटेल ग्राहक SAHARA MEDICAL STORES SUPELA को गुमराह कर, कई अवसरों पर उनसे फर्म के नाम पर भुगतान न लेकर अपने व्यक्तिगत नाम पर चेक प्राप्त किया। उस चेक की संपूर्ण राशि स्वयं निकाल ली और उसे हमारी फर्म AVINASH MEDICAL STORES में जमा नहीं किया। फर्जी दस्तावेज बनाना और सॉफ्टवेयर से बिल डिलीट किया गया। इस मामले में अविनाश अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत में उल्लेख किया गया है कि 1 जनवरी 2019 से 17 जुलाई 2025 तक आरोपी नरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा करीब 70 लख रुपए की हेरा फेरी की गई है। 8 अगस्त को अविनाश अग्रवाल के द्वारा की गई रिपोर्ट पर से मोहन नगर पुलिस के द्वारा आरोपी नरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ 70 लाख रुपए की हेरा फेरी करने के आरोप में धारा 316(4) बी.एन.एस.  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।