छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक 13 को रायपुर में

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक 13 को रायपुर में


🔴 22 अगस्त की कलम बंद, काम बंद हड़ताल की तय होगी रूपरेखा

सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक 13 अगस्त (बुधवार) को दोपहर 1:00 बजे, प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की गई है।

बैठक में 22 अगस्त को घोषित कलमबंद एवं काम बंद आंदोलन की तैयारियों पर पर्यवेक्षक जानकारी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सभी संगठन के प्रांत अध्यक्ष आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सुझाव व मार्गदर्शन देंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर फेडरेशन आवश्यक निर्णय लेगा।
कमल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने फेडरेशन से संबद्ध सभी प्रांत अध्यक्ष/महामंत्री को इस बैठक में आमंत्रित किया है।

सभी प्रांत अध्यक्ष अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक में अवश्य पधारें, ताकि सकारात्मक और सर्वसम्मत निर्णय लिया जा सके। फेडरेशन द्वारा लिया गया निर्णय सभी प्रांत अध्यक्षों पर मान्य होगा।