सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 अगस्त। कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर हमले के बाद धमकी वाला ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले को मार दिया जाएगा.
पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने कनाडा में कैप्स कैफ के नाम रेस्टेरेंट खोला था. इस कैफ पर एक महीने के अंदर दो बार फायरिंग हो चुकी है. इस फायरिंग को लेकर बताया जा रहा कि इसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से अंजाम दिया गया है. इसी बीच एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर कह रहा है कि जो सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करेगा उसे मार दिया जाएगा. ये वायरल ऑडियो क्लिप सच है, इसकी पुष्टि बॉलीवुड लाइफ नहीं करता है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का ऑडियो क्लिप वायरल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है. इसमें दावा किया गया है कि कपिल शर्मा ने सलमान खान को अपने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहले एपिसोड में बुलाया था. ये बात लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अच्छी नहीं लगी और इसका बदला लेने के लिए उनके कनाडा में कैप्स कैफे पर फायरिंग की गई. इस ऑडियो क्लिप में कहा गया है, ‘जो सलमान खान संग काम करेगा वो मरेगा.’ इस तरह से कथित तौर पर कपिल शर्मा और सलमान खान की नजदीकियों की वजह से उनके कैफे पर हमला हुआ है.
मुंबई का माहौल खराब करने की धमकी
हैरी बॉक्सर धमकाते हुए कहता है, ‘कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर दोनों बार फायरिंग इसलिए हुई क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो पर बुलाय था. अगली बार जो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, आर्टिस्ट होगा, इस सबको वॉर्निंग नहीं देंगे. अब सीधी गोली छाती पर चलेगी. मुंबई में सबको वॉर्निंग है. हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा. अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया. चाहे कोई कलाकार हो या डायरेक्टर हो, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे, हम मार देंगे. किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए, हम उसको मार देंगे. सलमान खान के साथ काम करने वाला अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा.’

