पिता को थप्पड़ मारे जाने से आक्रोशित आरोपी ने की दोनों युवको की हत्या

पिता को थप्पड़ मारे जाने से आक्रोशित आरोपी ने की दोनों युवको की हत्या


🔴आरोपी के तेवर देख बीचबचाव करने वाले भी सहमे

भिलाई नगर 09 अगस्त। थाना नेवई क्षेत्र के अंतर्गत पिता को थप्पड़ मारे जाने से आक्रोशित युवक ने दोनों ही दोषियों को मौत के घाट उतार दिया। दशहरा मंच के पास हुई इस घटना के कारण पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस के द्वारा एकमात्र आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थी चंद्रप्रकाश देशलहरे पिता माधव देशलहरे उम्र 24 साल दशहरा मैदान नेवई के पास रहता है। भिलाई स्टील प्लांट में काम करता है। 8 अगस्त की रात्रि करीबन 09/30 बजे डियूटी से घर आते समय देखा कि दशहरा मंच में निखिल भारती और डब्बू उर्फ चिंतामणी के बीच झगडा हो रहा था। वहां पर गौरव कोसरिया भी मौजूद था। चंद्रकांत देश लहरे के द्वारा वहां जाकर बीच बचाव करने की कोशिश किया तो निखिल भारती ने चिंतामणी उर्फ डब्बू के पेट पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह देखकर चंद्रकांत भयभीत होकर हट गया और डब्बू जमीन मे गिर गया। उसे बचाने गौरव कोसरिया आया तो निखिल भारती ने चाकू उसके पेट में घोप दिया। तो वह भी जमीन मे गिर गया। चंद्रकांत ने डब्बू उर्फ चिंतामणी को अपने साथी साहिल के साथ मोटर सायकल मे बैठाकर थाना लाया जहां उसकी हालत को देखकर उसे तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग भेज दिया गया। रास्ते में अस्पताल लाते समय डब्बू ने बताया कि 02 दिन पहले उसका निखिल के पिता वेदभारती से कुछ विवाद हो गया था। तब डब्बू ने निखिल के पिता को एक झापड मार दिया था । पीछे से गौरव कोसरिया को भी ईलाज हेतु अस्पताल लाये थे जिसे डाक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद डब्बू उर्फ चिंतामणी ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल दुर्ग में उसकी भी मृत्यु हो गयी । निखिल भारती द्धारा रंजिश वश हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से डब्बू उर्फ चिंतामणी और बीच बचाव करते समय गौरव कोसरिया को धारदार चाकू से दोनों के पेट मे वार कर हत्या कर दी।

उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर थाना प्रभारी थाना नेवई ने बताया कि देर रात्रि 1:30 बजे के करीब प्रार्थी चंद्रकांत दृश्य लहर की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस के द्वारा अप.क्र.- 0/25 धारा 103 बीएनएस के तहत आरोपी निखिल भारती के खिलाफ अपराध पंजीबद कर हिरासत में लिया है।