महिला ब्लैकमेलर पुरानी भिलाई पुलिस शिकंजे में, कार्यवाही के बाद भेजी गई जेल

महिला ब्लैकमेलर पुरानी भिलाई पुलिस शिकंजे में, कार्यवाही के बाद भेजी गई जेल


🔴 नशीली दवा खिलाकर पड़ोसी सुरक्षा कर्मी का बनाया था अश्लील वीडियो वायरल की धमकी दे मांगी थी 5 लाख की फिरौती

भिलाई नगर 08 अगस्त। थाना पुरानी भिलाई के द्वारा निजी सुरक्षा गार्ड का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सिक्योरिटी गार्ड को नशीला चीज खिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाई थी। घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जप्त किया गया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजी गई।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि प्रार्थी सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कंपनी के द्वारा दिये गये मकान मे रहता था। अभियुक्ता रजनी यादव तलाकशुदा है जो प्रार्थी के पड़ोस में रहती है। जो अक्सर किसी न किसी बहाने से प्रार्थी के मकान मे आते जाते रहती थी। मौका पाकर प्रार्थी को नशीला चीज खिलाकर अपने मोबाईल फोन से प्रार्थी का अश्लील फोटो, विडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी देकर प्रार्थी से 05 लाख रूपये की मांग की। प्रार्थी डरकर गार्ड की नौकरी एवं कंपनी द्वारा दिया गया मकान तथा अपना सामान छोडकर अपने गांव निपानी भाग गया था। अभियुक्ता लगातार प्रार्थी को फोन कर करके धमकी देकर पैसे की मांग करने लगी। जिससे तंग आकर प्रार्थी अपने पिता के खेत को गिरवी रखकर 03 लाख रूपये लाकर अभियुक्ता को दे दिया, किन्तु अभियुक्ता पूरे 05 लाख रूपये देने के लिये दबाव डालने लगी। तब प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसकी सूचना पर अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 308(2), 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अभियुक्ता के व्दारा धारा सदर का अपराध घटित किया जाना पाए जाने से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अभियुक्ता के विरूद्ध थाना जामुल जिला दुर्ग में अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अभियोग पत्र न्यायालय मे पेश होना पाया गया।

नाम आरोपीया – रजनी यादव पति रमेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी मूल निवास स्थान घंटाघर चौक थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश, पूर्व निवास स्थान हाउसिंग बोर्ड मकान नम्बर 1735 थाना जामुल जिला दुुर्ग, वर्तमान निवास छत्तीसगढ स्टेट पावर ट्रंसमिशन कंपनी लिमिटेट कालोनी भिलाई थाना पुरानी भिलाई,जिला दुर्ग.