दुर्ग 06 अगस्त। चोरो के खिलाफ थाना उतई पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। आरोपियो द्वारा सेलो चौक मोबाइल दुकान से 11 नग मोबाइल चोरी किए गए थे। आरोपियो के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल को जप्त किया गया। चोरो के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि दुर्ग पुलिस व्दारा रात्रि में दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने की घटना को आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। प्रार्थी योगेश साहू निवासी ग्राम घुघवा उतई का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेलुद चौक उतई में योगेश मोबाइल दुकान का संचालन करता है। एक एवं दो अगस्त के दरमियानी रात में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा प्रार्थी के दुकान का शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे 11 नग नए मोबाइल विभिन्न कंपनियों का चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में चोरी गए 11 नग मोबाइल एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार उतई पुलिस द्वारा किया जा रहा था* इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि सेलूद चौक मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी उतई क्षेत्र में मोबाइल को बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं सूचना पर ग्राम धोराभाटा रवाना होकर आरोपियों का पता तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक घटना को एक राय होकर योगेश मोबाइल दुकान से 11 नग मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 11 नग मोबाइल को जप्त किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।* उक्त कार्यवाही में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिंन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पांडे आरक्षक दुष्यंत लहरे, कृष्ण सिंह तथा एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 302/2025 धारा – 331(4), 305, 3(5)BNS
नाम आरोपी –
(1) दानेस साहू पिता दीपक साहू उम्र 19 वर्ष
(2) तुषार ठाकुर पिता राम खिलावन उम्र 19 वर्ष
(3) कामदेव साहू पिता दुकालू साहू उम्र 24 वर्ष
सभी निवासी ग्राम धोराभाठा थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)
जप्त संपत्ति – 11 नग विभिन्न कंपनियों का एंड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 2,10,000/- रुपए

