महिला एसआई के बेटे ने तेज गति से बाइक चलाते हुए अधेड़ बाइक सवार को मारी ठोकर , मौके पर मौत
भिलाई नगर 2 दिसंबर । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हॉस्पिटल सेक्टर में आज सुबह दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दूसरा बाइकर्स कोतवाली थाना दुर्ग में पदस्थ महिला एसआई का पुत्र था । भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मामला कायम कर विवेचना में लिया है।
भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक आज सुबह 11:30 बजे के करीब हॉस्पिटल सेक्टर निवासी राजेश राय 52 वर्ष अपनी बाइक से औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी फैरोमेटल में ड्यूटी पर जा रहे थे। विपरीत दिशा से तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहे युवक ने जोरदार ठोकर मार दी । इस घटना में घायल राजेश राय को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। दूसरा बाइक सवार के संबंध दुर्ग कोतवाली थाने में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक सरोज चौरे का पुत्र विवेक बताया गया है। कोतवाली पुलिस के द्वारा मामला कायम करके जांच की जा रही।


