सामान्य स्टूडेंट को भी मेधावी बना रहा झा क्लासेस, पहले ही वर्ष जेईई में रैंक हासिल करने वाली स्टूडेंट का एनआईटी नागपुर में हुआ सलेक्शन
भिलाई नगर 1 दिसंबर । स्मृति नगर भिलाई स्थित झा क्लासेस सामान्य स्टूडेंटस को भी मेधावी बनाने का माद्दा रखता है और झा क्लासेस ने कर दिखाया है । पहले ही वर्ष झा क्लासेस अध्ययन कर स्टूडेंट ने जेईई में रैंक प्राप्त किया है।

झा क्लासेस के संचालक कृत्यानंद झा ने बताया कि वे स्वयं ही जेईई/ गेट क्वालिफाइड है और विगत 5 वर्षों से देश के प्रतिष्ठित कोचिंग अकैडमी में मैथ, फिजिक्स एवं केमिस्ट्री विषय पढ़ा रहे हैं। परंतु उससे वह संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि उन्हें एकेडमी के बताए अनुसार ही बच्चों को पढ़ाना पढ़ रहा था। अपने अंदाज में बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके द्वारा गत वर्ष स्वयं का कोचिंग क्लासेस शुरू किया और उन्हें भिलाई में अच्छा प्रतिसाद भी मिला है प्रथम वर्ष ही उनकी संस्था में करीब 80 से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत हैं उनके द्वारा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं एवं इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को पढ़ाया जा रहा है। उनकी क्लासेस में फिजिक्स मैथ्स एवं केमिस्ट्री विषयों की कोचिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि उनके पढ़ाने का अंदाज ही उन्हें अन्य कोचिंग संस्थाओं से अलग पहचान दिलाता है उनकी क्लासेस में प्रवेश लेने वाला प्रत्येक छात्र नियमित रूप से संस्था में पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करता है। श्री झा ने बताया कि उनका सदैव से ही प्रयास रहता है कि प्रत्येक स्टूडेंट के अंदर पढ़ाई के प्रति रूचि जागृत कर सके। इसी का परिणाम रहता है कि उनका प्रत्येक छात्र नियमित रूप से पास में उपस्थित रहता है। ताकि वह भविष्य में सफलता प्राप्त कर सके।

झा क्लासेस की रिया सिंघल को जेईई में मिला 1128वां रैंक
श्री झा ने बताया कि झा क्लासेस में अध्ययनरत रिया सिंगल ने उनके गाइडलाइन के अनुसार कड़ी मेहनत, परिश्रम एवं लगन के साथ पूरी पढ़ाई की। जिसका परिणाम यह रहा कि इस वर्ष की जेईई परीक्षा में पूरे देश में 1128 वा रैंक प्राप्त किया अच्छा रैंक आने के कारण रिया का एनआईटी नागपुर में चयन हो चुका है।

