कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले बृजमोहन अग्रवाल

कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले बृजमोहन अग्रवाल


🔴 तीन फ्लाई ओवर के अलावा तेलीबांधा से ज़ोरा चौथे फ्लाईओवर जल्द निर्माण शुरू कराने पर ज़ोर

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 31 जुलाई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने सहित सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण का आग्रह किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर की यातायात की समस्या और परिवहन के बुनियादी ढांचे की समस्याओं के समाधान के लिए गडकरी के सामने कुछ और प्रस्ताव रखे। इनमें

  1. रिंग रोड नं. 01 (एनएच-53) के सर्विस रोड को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करना।
  2. रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपने।
  3. रायपुर शहर में तीन फ्लाईओवर का निर्माण करने के साथ तेलीबांधा से जोरा तक चौथे फ्लाईओवर का भी निर्माण शुरू करना।
  4. एक्सप्रेस हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (शदाणी दरबार) के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।
  5. रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे में रायपुर विशाखापट्टनम छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा तक 4 से 6 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य हेतु की गई भू अर्जन मुआवजा प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण।
  6. कमल विहार चौक के जंक्शन पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण।