तहसीलदार की हड़ताल को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिया समर्थन

तहसीलदार की हड़ताल को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिया समर्थन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 31 जुलाई । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सचिव राजेश चटर्जी एवं नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में कल तूता धरनास्थल पहुंचकर फेडरेशन की ओर से अपना समर्थन प्रकट किया गया।

Oplus_16908288

इस अवसर पर छ.ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे को संघ की 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा गया।

फेडरेशन ने इस आंदोलन को न्यायसंगत एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा हेतु आवश्यक बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Oplus_16908288