हत्या के नियत से दो भाइयों ने पड़ोसी पर कटर से किया जानलेवा हमला

हत्या के नियत से दो भाइयों ने पड़ोसी पर कटर से किया जानलेवा हमला


🔴 दोनों कटरबाज अब पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई नगर 27 जुलाई। रुआबांधा बस्ती में हत्या करने के नियत से धारदार कटर से वार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सामान्य विवाद में दो सगे भाइयों ने अपने पड़ोसी पर कटर से प्राण घातक हमला किया था। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो धारदार कटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी न ने बताया कि 25 जुलाई को रात्रि में सूचना मिली की रुआबांधा बस्ती भिलाई में चाकूबाजी हो गयी है। जिससे मुतजरर को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल दुर्ग लेकर गये है उक्त सूचना पर तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचकर प्रार्थी मुतजरर राहुल यादव पिता मोहन यादव निवासी रुआबांधा बस्ती से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया ।

प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 25 जुलाई को रात्रि लगभग 09.30 बजे जब वह अपने घर के पास अपने पिताजी से बात कर रहे थे उसी समय युगल कोसरे एंव निशांत कोसरे आया और प्रार्थी एवं उसके पिता को गाली गलौज कर तुम लोग यहां पर क्यों खडे हो कह कर हत्या करने की नियत से निशांत कोसरे ने प्रार्थी को पीछे से पकड़ा युगल कोसरे व निशांत कोसरे द्वारा किसी धारदार कटरनुमा हथियार से मारा। प्रार्थी जब अपना गले को हटाया तब वह कटर उसके चेहरे पर लगा एवं बीच बचाव करने आये प्रार्थी के पिता के साथ उन दोनों ने धारदार हथियार से मारपीट जिससे प्रार्थी के पिता को भी चोंट आई है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 379/2025 धारा 296, 351(3),109,3(5), बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। *पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आलाजरब थर्माकोल काटने के धारदार कटर को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है |

गिरफ्तार आरोपी

1- युगल किशोर कोसरे उम्र 22 साल रुआबांधा बस्ती भिलाई जिला दुर्ग
2-निशांत कोसरे उम्र 19 साल रुआबांधा बस्ती भिलाई जिला दुर्ग