दुर्ग पुलिस ने UP के दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 22 किलो गांजा जप्त

दुर्ग पुलिस ने UP के दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 22 किलो गांजा जप्त


भिलाई नगर 25 जुलाई। छावनी पुलिस के द्वारा दो गांजा तस्करों को धर दबोचा गया। तस्करों के पास से करीब 22 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है जिसका बाजार मूल्य ₹200000 से अधिक बताया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आपरेशन विश्वास अभियान को सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थो के विक्रय एवं परिवहन पर लगातार दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 24 जुलाई को मुखबीर से सुचना मिली की सी मार्ट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भिलाई मे दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रख कर बिक्री करने की सूचना पर* बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। दो व्यक्ति को पकडे जिसको नाम पता पूछताछ करने पर बताया कि (1) मो. कैफ अब्बासी (2) उस्मान कुरैशी। जिसके कब्जे से एक खाखी रंग के 04 पैकेट में सेलोटेप से लपेटा नमी एवं बीज युक्त हरीपत्ती दानेदार मादक पदार्थ जैसा गांजा कुल वजनी 21.393 किलोग्राम कीमती करीब 2,12,000/- रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000/- रूपये को छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से अपराध क्रमांक 391/25 धारा 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, सउनि ईतवारी डेहरे, विजय शुक्ला,आरक्षक त्रिलोक भाटी, आरक्षक छत्रपाल बिसेन, आरक्षक महताब अहमद, एसीसीयू भिलाई से सउनि गुप्तेश्वर यादव,आरक्षक अमित सिंह,आर.भावेश पटेल टीम की कार्य सराहनीय भूमिका रही ।

नाम आरोपी :- आरोपी (1) मो. कैफ अब्बासी पिता मो.जाहिद उम्र 23 वर्ष पता कस्बा फलौदा दरबार मोहल्ला के पास तहसील मवाना थाना कस्बा फलौदा जिला मेरठ (उ.प्र.)
(2) उस्मान कुरैशी पिता इस्लाम कुरैशी उम्र 22 वर्ष पता कुरैशियान मोहल्ला मरगज मजिस्द के पास बरनवाँ थाना बिनौली जिला बागपथ (उ.प्र.)।