🔴 मामला आत्महत्या या रेल दुर्घटना स्पष्ट नहीं
भिलाई नगर 25 जुलाई। जीआरपी भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 3:00 के करीब रेल सदन के पास एक युवक टकरा गया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी भिलाई के द्वारा मार्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। युवक द्वारा आत्महत्या की गई है अथवा उसके साथ हादसा हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
जीआरपी थाना भिलाई प्रभारी राजकुमार बोरझा ने बताया कि आज सुबह करीब 3:00 बजे के लगभग रेल सदन विद्युत पोल क्रमांक 851/30 के पास एक युवक के ट्रेन से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल होने की सूचना 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। जिसे तत्काल सुपेला अस्पताल ले जाया गया। परंतु स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अभिषेक पिता राजकुमार 19 वर्ष बड़े पुरैना का रहने वाला था। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

