नंदिनी में पूरे परिवार को वाहन, आवास के साथ जिंदा जलाने का प्रयास, दो गिरफ्तार

नंदिनी में पूरे परिवार को वाहन, आवास के साथ जिंदा जलाने का प्रयास, दो गिरफ्तार


भिलाई नगर 24 जुलाई। आगजनी कर हत्या के प्रयास की गुत्थी को सुलझाने में नंदिनी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पकड़े गए दोनों ही आरोपियों के द्वारा आपसी विवाद के कारण पड़ोस में रहने वाले परिवार को आवास वाहन सहित जिंदा जलाने का प्रयास किया था थाना नंदिनी क्षेत्र के आगजनी कांड के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त की।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 27 जून को ो प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा निवासी टाउनशीप नंदिनी थाना नंदिनी नगर के द्वारा बताया कि 26 एवं 27 जून के दरम्यान रात में प्रार्थी एव उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की नियत से अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा प्रार्थी के घर के बाहर खडी गाडियो में मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 07 एम बी 1588, टी व्ही एस स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 07 सी व्ही 0920 को आग लगा कर क्षति पहुचाने का प्रयास किया था। इस पर थाना नंदनी में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 326(एफ), 109, 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|* दौरान विवेचना प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिया गया आसपास के लोगो से पूछताछ किया गया। *घटना के सबंध में प्रार्थी के पडोस में रहने वाले संदिग्ध लोगो से पूछताछ करने पर संदेही राजेश कुमार मरकाम के द्वारा अपने साथी टोमेश पाटिल के साथ एक राय होकर अपराध घटीत करना स्वीकार कर बताए कि प्रार्थी और आरोपी पड़ोसी है जो पूर्व से आपसी मनमुटाव एवं वाद विवाद होते रहते थे। आपसी विवाद के चलते प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के मकान में तथा मकान के सामने खडी गाडी में आग लगाकर प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा एव उसके परिवार को जान से मारने की नियत से अपराध घटित करना बताए| प्रकरण में आरेापियो के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपियो को आज गिरप्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया है|

नाम आरोपी :- (1). राजेश कुमार मरकाम पिता स्व0 विश्राम मरकाम उम्र
51 साल साकिन ग्राम घटियाकला, थाना बेरला जिला
बेमेतरा हाल 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी) टाउनशीप थाना नंदनी जिला दुर्ग छ0ग0
(2). टोमेश पाटिल पिता चंद्रसेन पाटिल उम्र 20 साल साकिन ग्राम कोकडी, हाल 200 यूनिट क्वाटर नबंर 27(सी) टाउनशीप थाना नंदनी।