दुर्ग सहित प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का, बिजली गिरने की भी चेतावनी

दुर्ग सहित प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का, बिजली गिरने की भी चेतावनी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 22 जुलाई। मौसम विभाग के द्वारा रायपुर, जशपुर, बस्तर, दुर्ग शाहिद प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है।

मानसून द्रोणिका जम्मू, चंडीगढ़, सरसावा, फतेहगढ़, वाराणसी, रांची, दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उड़ीसा और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका 13 डिग्री उत्तर में उत्तर मध्य कर्नाटक से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

एक निम्न दाब का क्षेत्र 24 जुलाई को बनने की संभावना है।

प्रदेश में 22 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज

मौसम केंद्र रायपुर के द्वारा भारी वर्षा का मुख्य केंद्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर बाड़ा, बस्तर, नागपुर, बीडागांव गरियाबंद में मेवगर्जन / वर्षा विजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दुर्ग सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

प्रदेश के अन्य जिलों में सुकमा, बीजापुर- बस्तर नारायणपुर कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, राजनंदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेषगर्जन हल्की वर्षा की संभावन है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।