दुर्ग ब्रेकिंग : मजदूर के सिर पर गंभीर चोट पहुंचा की गई हत्या, PM रिपोर्ट में खुलासा

दुर्ग ब्रेकिंग : मजदूर के सिर पर गंभीर चोट पहुंचा की गई हत्या, PM रिपोर्ट में खुलासा


दुर्ग 19 जुलाई। धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाताघर्रा बांध के निर्माणाधीन पुल पर मिले मजदूर के शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 2 दिन पूर्व मजदूर का शव पुल के गड्ढे में मिला था।

धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि सोनेश्वर राणा पिता स्व0 ओखतराम राणा उम्र 40 साल हाउसिंग बोर्ड कालोनी जामुल क्वाटर नंबर ईडब्ल्यूएस 143 में रहता है। ठेकेदार राकेश सिंग के अंडर में सुपरवाइजर का काम करता है। जिसका वर्तमान में जाताघर्रा बांध के पास पुल निर्माण का काम चल रहा है। निर्माणाधीन पुल के पास युवराज राणा, कैलाश बिसेन एवं मानसिंग वल्के पुल के साइड में झोपडा बनाकर रह रहे थे। 17 जुलाई के शाम 05.00 बजे सोमेश्वर के साथ युवराज राणा भिलाई चला गया था। रात में वहां पर कैलाश बिसेन एवं मानसिंग वल्के रूके थे। 18 जुलाई के सुबह करीबन 05.30 बजे ठेकादार राकेश सिंग ने फोन से सूचना दिया कि तुम्हारे यहां मजदूर मानसिंग वल्के निर्माणाधीन पुल में मरा पडा। तब सोमेश्वर राणा तत्काल भिलाई से जाताघर्रा निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा और देखा कि निर्माणाधीन पुल के बीचो बीच पानी भरे हुए गड्ढा में मानसिंग वल्के चित अवस्था में म़त हालत में पडा था। सूचना पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मृतक मानसिंग वल्के पिता गोरेलाल वल्के उम्र 40 साल सा0 ग्राम रामघडी थाना बिरसा जिला बालाघाट मध्यप्रदेश का रहने वाला था।
थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि जांच के दौरान प्राप्त शार्ट पीएम रिपोर्ट के अवलोकन से प्रथम दृष्टया मृतक को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ठोस वस्तु से सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 103(1)बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।