नंदिनी हत्या की गुत्थी सुलझी : मृतिका शादी के लिए बना रही थी प्रेमी पर दबाव

नंदिनी हत्या की गुत्थी सुलझी : मृतिका शादी के लिए बना रही थी प्रेमी पर दबाव


🛑 विवाद के बाद आरोपी ने गला घोटाकर की थी हत्या

भिलाई नगर 15 जुलाई। नंदिनी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेने में सफलता प्राप्त की है। मृतिका का आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। वह शादी का दवाब बना रही थी। तकनीकी सहायता के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती ममता जंघेल टाउनशीप मार्केट नंदिनी के द्वारा थाना नंदिनी नगर में सूचना दिया गया कि 12 जुलाई के रात्रि 9 बजे से 13 जुलाई की सुबह 08.30 बजे के मध्य मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदी हाल नंदनी टाउनशिप संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई है । सूचना पर थाना नंदिनी नगर में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

मर्ग की जांच के दौरान पाया गया कि मृतिका कुंवरिया बाई का दीपक कुमार तोडसे निवासी अहिवारा के साथ प्रेम सबंध था, जिस पर मृतिका बार बार शादी करने का दवाब बना रही थी । दीपक कुमार तोडसे 12 जुलाई के रात्रि 09.00 बजे करीबन मृतिका के घर गया । दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ, दीपक कुमार आक्रोशित होकर मृतिका का गला दबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। थाना नंदिनी नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -159/25 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया

आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज, त्रिनयन ऐप्पस, सायबर तकनीकी, टावर डम्प के माध्यम से संदेही दीपक कुमार तोडसे उम्र 42 साल रायपुर रोड अहिवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कुंवरिया बाई की हत्या करना स्वीकार किया । आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।